मास्टर्स क्रिकेट में सागर और तिलकराज का हरफनमौला खेल

द माइटी डेमोंस और आरसीसी को मिली जीत
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। सागर गुप्ता के बहुमुखी खेल (75 रन, 35 गेंद, 12 चौके, तीन छक्के एवं 02 रन देकर पांच विकेट) के दम पर द माइटी डेमोंस ने जर्नलिस्ट इलेवन को 184 रन और तिलकराज यादव के हरफनमौला खेल (104 नाबाद, 48 गेंद, 12 चौके, सात छक्के एवं 22 रन देकर पांच विकेट) की बदौलत रॉयल क्रिकेट क्लब (आरसीसी) अली इलेवन को 8 विकेट से हराकर प्रेम लता मिश्रा मास्टर्स टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता में पूरे अंक प्राप्त किये।
डीएवी कालेज मैदान पर शनिवार को खेले गये मैच में द माइटी डेमोंस ने 17 ओवर में 4 विकेट पर 216 रन (सागर गुप्ता 74, सनी भारतीय 64, राहुल गुप्ता 27, अवनीश 21, रजी, अब्बास, पुनीत एक-एक विकेट) बनाये। जवाब में जर्नलिस्ट इलेवन को 9 ओवर में मात्र 32 रन पर सिमट गई। केवल मो. रजी (16) ही दो अंकों में पहुंच सके। द माइटी डेमोंस के सागर गुप्ता ने पांच तथा मुकेश वर्मा व अवनीश ने एक-एक विकेट लिया।
दूसरे मैच में अली एकादश ने 18 ओवर में 129 रन (अंकित पांडेय 30, तिलकराज यादव 5/22, विवेक खत्री 2/13) बनाये। जवाब में आरसीसी ने 13.3 ओवर में 2 विकेट पर 131 रन (तिलकराज यादव 104 नाबाद, वजाहत महमूद व आसिफ अली एक-एक विकेट) बना लिये।




