प्रधानमंत्री के भाई ने वृंदावन के मंदिरों में किए दर्शन

सनातन धर्म पर हो रहे आघात को अब नहीं सहेगा हिन्दूः प्रहलाद मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाई हैं प्रहलाद मोदी
*श्री शेषनारायण मन्दिर में बेटी के साथ किए दर्शन*
मथुरा ( अनुराग दर्शन समाचार ) । वृन्दावन के परिक्रमा मार्ग के चामुंडा मोड़ के निकट स्थित श्री शेषनारायण मन्दिर में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के छोटे भाई प्रहलाद दामोदर दास मोदी अपनी बेटी के साथ देर शाम माथा टेकने पहुंचे थे। जहां पर उन्होंने सर्वप्रथम शेषनारायण मन्दिर में विराजमान श्री शेषनारायण मन्दिर में विराजमान शेषनारायण भगवान के श्री चरणों मे अपनी बेटी के साथ माथा टेका और आशीर्वाद प्राप्त किया। वहीं श्री मोदी ने प्रातः कालीन बेला में ब्रज के संतों के साथ सनातन धर्म पर हो रहे अत्याचार को लेकर एक बैठक का आयोजन किया। बैठक में मौजूद सभी संतों ने प्रहलाद दामोदरदास मोदी का पटका और शॉल उड़ाकर भव्य स्वागत किया। वहीं पत्रकारों से रूबरू होते हुए श्री मोदी ने कहा कि कान्हा की नगरी श्री धाम वृन्दावन में पहुचकर बड़ा ही सुखद अनुभव होता है। इस नगरी में तीनों लोकों के स्वामी श्री नारायण ने बालक स्वरूप में लीला रचाई है। यहां रहने वाला हर नागरिक बड़ा ही सौभाग्यशाली है कि उन्हें श्री नारायण की क्रीड़ा स्थली में निवास प्राप्त हुआ है। वही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के द्वारा देश सशक्त और मजबूत किया जा रहा है और सनातन धर्म रक्षा को लेकर निरंतर कार्य कर रहे है। वहीं राजस्थान के उदयपुर हत्याकांड पर बोलते हुए कहा कि वह घटना बहुत ही हृदयविदारक हैं। जिस तरह से एक निर्दोष को मौत घाट उतार दिया गया। यह बहुत ही निंदनीय है। श्री कृष्ण जन्मभूमि मामले पर बोले कि एक बार फिर से देश में सनातन धर्म की विजय होगी। देश के प्रधानमंत्री एयर स्ट्राइक कर आतंकवादी संगठनों को जवाब दे चुके हैं। अगर इसी तरह से पड़ोसी देश आतंकवाद को बढ़ावा देगा तो आगे भी इसी तरह के कदम उठाए जाते रहेंगे। वह इस मौके पर चतुरू संप्रदाय के श्री महंत फूलडोल दास महाराज, महंत मोहिनी बिहारी शरण महाराज, हेमकांत शरण महाराज, रसिया बाबा,मनोज मोहन शास्त्री, महंत सुतीक्षण दास महाराज आदि मौजूद रहे।



