Latest

मासूम को न्याय दिलाने के लिए सड़क पर उतरे कांग्रेसी

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। अधूरे इलाज के दौरान निकाली गई तीन वर्षीय मासूम बच्ची की शुक्रवार को रावतपुर स्थित यूनाइटेड मेडिसिटी अस्पताल के गेट पर तड़पकर मौत हो गई।

सड़क पर उतरकर दोषियों के खिलाफ़ की नारेबाजी मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि दी।

रविवार को नाराज कांग्रेसियो ने तेलियरगंज चौराहे पर मासूम बच्ची को न्याय दिलाने के लिये सड़क पर उतरकर दोषियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान लोगो का नेत्तृत्व यूपी कांग्रेस कार्यसमिति सदस्य मुकुन्द तिवारी का कहना था कि निजी नर्सिंग होम द्वारा मासूम के साथ हुई दर्दनाक घटना ने मानवता को शर्मसार कर दिया। मुकुन्द ने बताया कि पीड़ित परिवार को न्याय मिलने तक आन्दोलन जारी रहेगा। कांग्रेस नेता हसीब अहमद ने कहा कि शहर के निजी अस्पताल के प्रबनतंत्र और डॉक्टरों द्वारा धनउगाही बड़े पैमाने पर हो रही है। जिसपर अंकुश लगाने की जरूरत है। बड़ी संख्या में जुटे लोगो ने एक स्वर में कहा कि मासूम के दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर पीड़ित परिवार को न्याय दिया जाये।
इस दौरान मुकुन्द तिवारी, हसीब अहमद, शिवमूर्ति, अतुल पाण्डेय, हाजी जाकिर, रवि कुशवाहा, अंजनी पाण्डेय, संदीप त्रिपाठी, राजेन्द्र कुमार, नन्दकेशरी समेत आदि लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button