डॉ वाचस्पति, नीलम करवरिया, पियूष रंजन निषाद ने किया नामाकंन

भाजपा, अपना दल, निषाद पार्टी के दिग्गज नेता व कार्यकर्ता रहे उपस्थित
कोरांव विधायक राजमणि कोल मंगलवार को करेगें नामांकन
( अनुराग शुक्ला )
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। यमुनापार के विधानसभा बारा, करछना, मेजा में अपना दल, निषाद पार्टी, भाजपा के प्रत्याशियों ने सोमवार को शुभ मुहूर्त में भगवान का पूजन अर्चन करके नामांकन पत्र दाखिल किया। कोरांव विधानसभा भाजपा प्रत्याशी राजमणि कोल मंगलवार को नामांकन करेंगे।
सोमवार को बारा विधान सभा अपनादल, निषाद पार्टी, भाजपा के संयुक्त प्रत्याशी डॉ. वाचस्पति ने दो सेटो में नामांकन किया। साथ में अपना दल (एस) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष आशीष पटेल रहे। डॉ वाचस्पति ने कैबिनेट मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी, सांसद प्रो.रीता बहुगुणा जोशी, जिलाध्यक्ष विभव नाथ भारती, विधायक मेजा नीलम करवरिया का आशीर्वाद लेकर योगी-मोदी के संकल्पों के साथ विजय का आशीर्वाद लिया। करछना प्रत्याशी पियूष रंजन निषाद ने सांसद के साथ नामांकन किया। उसके बाद मेजा विधानसभा से विधायक नीलम करवरिया ने घड़ी से शुभ मुहूर्त देखकर थोड़ा इंतजार कर सांसद प्रो.रीता बहुगुणा जोशी, जिलाध्यक्ष विभव नाथ भारती, प्रेम शंकर सिंह आदि के साथ नामांकन पत्र दाखिल करते हुए प्रक्रिया को पूर्ण किया।
इस दौरान भारतीय जनता पार्टी जिन्दाबाद के नारे संग कार्यकर्ताआें का हुजूम परिसर के बाहर मौजूद रहा। जिसमें प्रमुख रूप से वरिषठ भाजपा नेता प्रेम शंकर सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीके सिंह, पूर्व विधायक दीपक पटेल, जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी, संतोष त्रिपाठी, अरूण सिंह, त्रिवेणी प्रसाद पांडेय, नाथू गुप्ता, प्रकाश शुक्ला प्रचंड आदि के साथ भारी संख्या में कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों का हुजूम उपस्थित रहकर विभिन्न नारों के माध्यम से उत्साहित दिखे और पुनः भाजपा सरकार बनाने का संकल्प लिया।



