कांग्रेस ने 25 महिलाओं को नारी-शक्ति पुरस्कार से नवाज़ा

( विनय मिश्रा ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। जिला कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग जमुनापार ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर समाज की तररकी के लिए महत्वपूर्ण योगदान देने वाली 25 महिलाओं को नारी-शक्ति पुरस्कार प्रदान किए । पार्टी कार्यालय जीरो रोड पर अपरान्ह आयोजित सम्मान समारोह में प्राचार्या लीना वार्ष्णेय, उद्यमी रेनू जावेद, वरिष्ठ अधिवक्ता गण डा0 राहिला सिकंदर , दीवा सलाम, रेखा सिंह, माधवी राय सहित 25 महिलाओं को मेडल पहना कर प्रशस्ति पत्र प्रदान किये । वक्ताओं ने महिला सशक्तिकरण और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए जीवन भर संघर्ष करने वाले युवा प्रधानमंत्री स्व0 राजीव गांधी का नमन किया । कहा कि वे देश की प्रगति के लिए आधी आबादी को समान भागीदारी तथा 33% आरक्षण के पक्ष में थे । समारोह के संयोजक जमुनापार अध्यक्ष परवेज़ सिद्दिकी ने स्वागत किया । इस दौरान राज्य कार्य समिति के सदस्य फुज़ैल हाशमी एवं किशोर वार्ष्णेय, प्रभारी मो0 असलम, जिला महिला अध्यक्ष खुशनवेदा फारुकी, शहर अध्यक्ष अल्पना निषाद, डा0 प्रवीण चरण, अजय श्रीवास्तव, मो0 मुस्लिम, सुनीता मिश्रा, रियाज अहमद, गीता देवी, शीला,गुड्डी, नसीम अहमद।


