Latest

वीबीपीएस क्रिकेट अकादमी बनी चैंपियन

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। वीबीपीएस क्रिकेट अकादमी ने काटजू क्रिकेट क्लब को आठ विकेट से हराकर यश हॉस्पिटल ट्रॉफी अंडर-14 क्रिकेट प्रतियोगिता जीत ली।
गवर्नमेंट प्रेस मैदान पर मंगलवार को खेले गये मैच में काटजू क्रिकेट क्लब ने 29.5 ओवर में 110 रन (विनय यादव 41, कौशल 23, सम्यक त्रिवेदी 4/17, प्रतीक मौर्य 3/12, भूपेंद्र सिंह 2/07) बनाये। जवाब में वीबीपीएस क्रिकेट अकादमी ने 18.5 ओवर में दो विकेट पर 111 रन (सम्यक त्रिवेदी 38 नाबाद, ऐश्वर्य मिश्र 38 नाबाद, आर्यन व आदर्श पांडेय एक-एक विकेट) बना लिये।
समापन समारोह के अतिथियों पूर्व रणजी क्रिकेटर आशीष विंस्टन जैदी, सतीश केसरवानी, नामचीन कमेंटेटर इफ्तिखार अहमद (पापू) और इलाहाबाद विश्वविद्यालय के क्रिकेट कोच देवेश मिश्र ने पुरस्कार वितरित किये। सम्यक त्रिवेदी को मैन ऑफ दि मैच, भूपेंद्र सिंह को बेस्ट बैट्समैन, आदर्श पांडेय को बेस्ट बॉलर एवं आर्यन को मैन ऑफ दि टूर्नामेंट चुना गया। आयोजन सचिव परवेज आलम ने अतिथियों का स्वागत एवं कार्यक्रम का संचालन किया। मैच में अंकु दुबे एवं वाहिद अली ने अम्पायरिंग एवं राहुल ने स्कोरिंग की।

Related Articles

Back to top button