Latest

अस्त्र शस्त्र के संग निकली त्रिशूल भगवान के दर्शन शोभायात्रा

भगवान की भव्य महा आरती

( विनय मिश्रा )
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर जय शिव सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओंकार नाथ त्रिपाठी के नेतृत्व में प्रयागराज के विभिन्न क्षेत्र मुट्ठीगंज, करेलाबाग, शास्त्री नगर, अत्तरसुइया मीरापुर जॉनसन गंज नखास कोना गढी कला से निकलने वाली श्री वेद रक्षित धर्म त्रिशूल भगवान की दर्शन शोभा यात्रा अपने स्थानों से निकल कर नकास कोना पर एकत्रित हुयी । वहां पर दिव्य एवं भव्य महाआरती का कार्यक्रम आयोजित हुआ। यात्रा का शुभारंभ मीरापुर में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी के द्वारा त्रिशूल भगवान की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं नारियल फोड़कर की की जाएगी। सभी यात्राएं राजू दयाली सिंधी धर्मशाला हिम्मत गंज से होते हुए खुल्दाबाद गाड़ीवान टोला रेलवे स्टेशन जॉनसन गंज ,घंटाघर, लोकनाथ, चौक बहादुरगंज, रामभवन मुट्ठीगंज आर्य कन्या कोठा परचा से होते हुए रानी मंडी अतरसुइया मार्ग से होकर कल्याणी देवी मंदिर में जाकर समाप्त हुई।
यात्रा में हाथी ,घोड़ा ,भगवा ध्वज विजय पताका, अस्त्र शस्त्र घंटा घड़ियाल , पाइप एवं डी जे बैंड, और त्रिशूल भगवान की पंच पीठ, भगवान गणेश शिवजी राम और कृष्ण एवं त्रिशूल भगवान की मनोहर झांकियां शामिल थी।
इस यात्रा का संचालन राजेश केसरवानी पंडित दिगंबर त्रिपाठी अभिषेक ठाकुर पंडित बिरजू सोनकर जी करेंगे एवं क्षेत्रीय यात्राओं के संयोजक अभिलाष केसरवानी मोनूसेठ रजत सोनकर सुमित सिंह कुलदीप केसरवानी एवं सुनील दुबे जी थे।

Related Articles

Back to top button