संत समागम

उन्नति के लिये विश्व कल्याण की रखें भावना-आचार्य शांतनु

इलाहाबाद। ओम नम: शिवाय संस्था की ओर से सत्संग और भण्डारा गुरूवार को ईसीसी के पीछे गऊघाट पर यमुना के किनारे हुआ।

गुरूदेव ने श्रद्धालुओ को संबोधित करते हुए कहा कि उन्नति के लिये विश्व कल्याण की भावना रखें क्योकि सभी को साथ लेकर चलने , उनके दु:ख- सुख में शामिल होने से मानवता का संदेश जाता है।

आपस में भाईचारा बढता है। कहा दुनिया मे सबसे बढकर मानवता है। इससे बढकर कुछ भी नही है। यह सबसे बडा धर्म है जिस पर लोग चलते हुए आपस में प्रेम रखते है। इसी से संसार चल रहा है। इसके पूर्व श्रद्धालुओ ने भगवान शिव का विधि विधान से पूजन-अर्चन किया।

आचार्य शांतनु ने इस दौरान कुंभ मेले में 10 प्रमुख स्थानों पर माहभर चलने वाले अन्न क्षेत्र के तैयारियो की भी समीक्षा हुई। अंत में भण्डारे के साथ सत्संग संपन्न हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button