तो हवाई यात्रा पर लग जाएगा प्रतिबंध

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। कोरोना संक्रमण बढऩे से सतर्कता बढ़ा दी गई है। हवाई यात्रा करने वालों को खास सतर्कता बरतनी होगी। लापरवाही पर यात्री के खिलाफ डायरेक्ट्रेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (डीजीसीए) प्रशासन शिकंजा कस सकता है।
कोरोना: महंगा पड़ेगा गाइडलाइन का उल्लंघन
मुम्बई से लौटे 116 रेलयात्रियों का एंटीजन टेस्ट
एयरपोर्ट में दाखिल होने के बाद से लेकर निकलने तक मास्क अनिवार्य रूप से पहनना होगा।
डीजीसीए के ज्वाइंट डायरेक्टर जनरल सुनील कुमार ने नई गाइडलाइन जारी की है। फ्लाइट में मास्क नहीं पहनने और महामारी की गाइडलाइन का उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। यात्रियों ने ठीक से मास्क लगाया है या नहीं, एयरपोर्ट डायरेक्टर या टर्मिनल मैनेजर यह सुनिश्चित करेंगे। फ्लाइट के दौरान बार-बार मास्क पहनने से इन्कार करने और कोविड प्रोटोकॉल का पालन नहीं करने पर उसे चिन्हित कर लिया जाएगा। साथ ही उसकी हवाई यात्रा पर भी प्रतिबंध लगाया जाएगा।
मुंबई, पुणे और दिल्ली से आने वाली गाडिय़ों में सफर करने वाले यात्रियों का प्रयागराज जंक्शन पर कोविड टेस्ट किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की टीम यात्रियों का एंटीजन टेस्ट कर रही है। शनिवार से शुरू किए गए शिविर में 116 यात्रियों का एंटीजन टेस्ट किया गया। बुंदेलखंड एक्सप्रेस, काशी एक्सप्रेस, गोदान एक्सप्रेस, पवन एक्सप्रेस व सारनाथ एक्सप्रेस से आए यात्रियों का कोविड टेस्ट किया गया। हालांकि सभी की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई। फिर भी जिले का स्वास्थ्य विभाग सतर्कता बरत रहा है। उधर, प्रयागराज एयरपोर्ट पर भी मुंबई, पुणे और दिल्ली से आने वाले यात्रियों की आईटीपीसीआर जांच की गई।




