Latest

जे पी आन्दोलन मे अग्रिम पंक्ति के सपा नेता नन्हे ज़ैदी का निधन

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। जय प्रकाश नारायण (जे०पी०) आन्दोलन मे शामिल रहे समाजवादी नेता अहमद अली ज़ैदी उर्फ नन्हे ज़ैदी का लम्बी बिमारी के बाद आज निधन हो गया। स्व ज़ैदी फूलपुर के मैलहन गाँव के रहने वाले थे।महानगर अध्यक्ष सै०इफ्तेखार हुसैन ने वरिष्ठ समाजवादी नेता को याद करते हुए बताया की सन ८१ के दशक मे माया तियागी काण्ड मे सैकड़ो लोगों के साथ प्रदर्शन करते हुए इनको गिरफ्तार कर लिया गया।हमेशा सामाजिक न्याय की खातिर संघर्ष करते रहे।प्रदर्शन के दौरान कई बार जेल भी गए। विनोद चन्द्र द्वबे ने बताया की सोशलिस्ट पार्टी से राजनीतिक जीवन की शुरुआत करने वाले नन्हे ज़ैदी जनेश्वर मिश्रा के चुनाव मे सक्रियता से लगे रहे। विधान परिषद सदस्य बासूदेव यादव ने कहा साधारण परिवार मे जनमे स्व ज़ैदी हमेशा साईकिल से क्षेत्र मे समाजवाद की लौ जलाने निकला करते थे।समाजवादी पार्टी महानगर के पदाधिकारीयों ने अहमद अली ज़ैदी उर्फ नन्हे ज़ैदी के निधन पर शोक सभा कर विनम्र श्रीद्धांजलि पेश की।शोक व्यक्त करने वालों में सै०इफ्तेखार हुसैन,रवीन्द्र यादव विनोद चन्द्र द्वबे,बासूदेव यादव वज़ीर खाँ,महबूब उसमानी,महेन्द्र निषाद,मोईन हबीबी,विजय वैश्य,इसरार अन्जुम,दिनेश यादव,ओ पीयादव मो०ग़ौस अभिमन्यु पटेल सै०मो०अस्करी शाहिद प्रधान,मशहद अली खाँ जी एस यादव,मो०ज़ैद,औन ज़ैदी आदि थे।

Related Articles

Back to top button