Latest

प्रयागराज शहर के इलाकों में पेयजल का संकट

( विनय मिश्रा ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार ) प्रयागराज शहर के पुराने इलाकों में पेयजल का संकट पिछले एक माह से स्थानीय लोग परेशान हैं । स्थानीय लोग द्वारा स्थानीय स्तर पर अधिकारियों व क्षेत्रीय सभासद से बार-बार शिकायत करने के बाद भी स्थानीय लोगों के घरों मैं पानी नहीं पहुंच पा रहा है ।

अधिकारियों से बार-बार शिकायत करने पर भी समस्या दूर नहीं हो रही ।

जिससे स्थानीय लोगों में जल संस्थान के अधिकारियों के प्रति काफी जनआक्रोश व्याप्त है । स्थानीय लोगों ने बताया क्षेत्र में दो नलकूप हैं । इसके बावजूद क्षेत्रों में पानी के पाइपों का प्रेशर हमेशा कम रहता है। जिससे घरों में पीने का पानी नहीं पहुंच पा रहा है । स्थानीय लोगों ने बताया जब भी अधिकारी से इस बारे में शिकायत की जाती है तो वह टालमटोल करते हुए पानी की मोटर लगाने को और पाइप बदलवाने की सलाह देते हैं। जिससे स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश व्याप्त है । क्षेत्रीय जनता ने जल संस्थान के अधिकारी व जिला प्रशासन से मांग की अभिलंब पीने के पानी की समस्या दूर नहीं की जाएगी तो रोड पर उग्र प्रदर्शन करने को स्थानीय जनता बाद हो जाएगी।

Related Articles

Back to top button