इन्दिरा जायसवाल अन्तर्महाविद्यालय महिला शिक्षक मैत्री क्रिकेट मैच में आर्य कन्या डिग्री कॉलेज ने जमाया रंग

( अनुराग शुक्ला ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आर्य कन्या पी.जी. कॉलेज में इन्दिरा जायसवाल अन्तर्महाविद्यालय महिला शिक्षक मैत्री किकेट मैच आयोजित किया गया। मैच में इलाहाबाद विश्वविद्यालय के संघटक महाविद्यालयों ने भाग किया। मुख्य अतिथि माननीय न्यायाधीश अरूण टण्डन जी ने दीप प्रज्जवलित करके टूर्नामेन्ट का उद्घाटन किया। शासी निकाय के अध्यक्ष पंकज जायसवाल जी ने सभी का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि आपसी सौहाई के लिए इस प्रकार के आयोजन समय समय पर आयोजित किये जाने चाहिए। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ0 रमा सिंह जी ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि महिला शिक्षिकाओं की पहली बार आयोजित यह प्रतियोगिता
शिक्षिकाओं को ऊर्जा और स्वस्थ रहने की नई दिशा देगी। पुरस्कार वितरण मुख्य अतिथि आई.जी. जोन, के0पी0 सिंह जी के द्वारा हुआ। मैच में महाविद्यालय की टीम विजेता रही तथा सी.एम.पी. डिग्री कॉलेज की टीम उपविजेता रही। खिलाडियों को पुरस्कार देते हुए के0पी0 सिंह ने कहा कि आर्य कन्या का यह प्रयास सराहनीय है। जिसमें हर आयु की शिक्षिकाओं ने भाग लिया है। आभार ज्ञापन प्राचार्या, डॉ. रमा सिंह ने किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ रजना त्रिपाठी ने किया। अम्पायर की भूमिका में
श्री देवेश मिश्र तथा कमन्टेटर की भूमिका में डॉ0 अवधेश रहे। इस अवसर पर सी.एम.पी. डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डॉ0 बजेश श्रीवास्तव आक्टा अध्यक्ष, डॉ० एस०पी० सिंह महामंत्री, डॉ0 अमित सिंह, आर्य समाज प्रधान, रवीन्द्र जायसवाल, कोषाध्यक्ष अरुणेश जायसवाल, डॉ० बी०पी० सागर, डॉ० त्यागी, टॉ0 ममता गुप्ता, डॉ० कल्पना
वर्मा, डॉ. मधुरिमा वर्मा, श्रीमती अर्चना जायसवाल आदि उपस्थित रहे।



