प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बडे भाई प्रहलाद मोदी ने जूना अखाड़े पहुचकर साधु-संतो का आशीर्वाद प्राप्त किया

हरिद्वार (अनुराग दर्शन समाचार)। जूना अखाड़े में अन्र्तराष्ट्रीय संरक्षक व अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री श्रीमहंत हरिगिरि महाराज अन्र्तराष्ट्रीय सभापति श्रीमहंत प्रेम गिरि राष्टीय प्रवक्ता श्रीमहंत नारायण गिरि सचिव श्रीमहंत मोहन भारती,श्रीमहंत शैलेन्द्र गिरि,श्रीमहंत गणपत गिरि,वरिष्ठ सभापति श्रीमहन्त सोहन गिरि जी महाराज ,वरिष्ठ सभापति श्रीमहन्त उमाशंकर भारती जी महाराज,मेला प्रभारी श्रीमहंत महेशपुरी,थानापति नीलकंठ गिरि के नेतृत्व में सैकड़ो साधु-संतो नागा सन्यासियों व श्रद्वालु भक्तों ने उनका हर हर महादेव के उदघोष केसाथ शाॅल ओढाकर स्वागत किया। श्रीपंचदशनाम जूना आनन्द भैरव अखाडा भैरव बाबा के 52 पीठो मे एक आनन्द भैरव मन्दिर के सामने प्रहलाद मोदी द्वारा रूद्राक्ष का वृक्ष लगाया। वरिष्ठ सभापति श्रीमहन्त सोहन गिरि जी महाराज ,वरिष्ठ सभापति श्रीमहन्त उमाशंकर भारती जी महाराज,अन्तर्राष्ट्रीय अध्यक्ष सभापति श्रीमहन्त प्रेम गिरि जी महाराज, अन्तर्राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रीमहन्त नारायण गिरि जी महाराज श्री दूधेश्वर पीठाधीश्वर गाजियाबाद सैक्रेटरी श्रीमहन्त गणपत गिरि जी महाराज, सैक्रेटरी श्रीमहन्त महेश पुरी जी महाराज, सैक्रेटरी श्रीमहन्त शैलेन्द्र गिरि जी महाराज ,महमंत्री श्रीमहन्त केदार पुरी जी महाराज, सेक्रेटरी श्रीमहन्त मोहन भारती जी महाराज, श्रीमहन्त शिवानन्द सरस्वती जी महाराज,सहित श्रीपंचदशनाम जूना अखाडा के पदाधिकारियों सन्तो की उपस्थिति मे प्रहलाद मोदी जी के द्वारा श्रीमहन्त हरि गिरि जी महाराज ने रूद्राक्ष का वृक्षारोपण करवाया ।


