ज्योतिष और द्वारका शारनीलधारा स्थित छावनी में भूमि पूजन कर धर्म ध्वजा स्थापित की गई

(अनुराग शुक्ला) हरिद्वार (अनुराग दर्शन समाचार)। ज्योतिष और द्वारका शारदा पीठाधीश्वर जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती महाराज की चंडीघाट नीलधारा स्थित छावनी में शनिवार को भूमि पूजन कर धर्म ध्वजा स्थापित की गई।
ज्योतिष और द्वारका शारदा पीठाधीश्वर जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती महाराज की चंडीघाट नीलधारा स्थित छावनी में भूमि पूजन कर धर्म ध्वजा स्थापित की गई।
ज्योतिष और द्वारका शारदा पीठाधीश्वर जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती महाराज की चंडीघाट नीलधारा स्थित छावनी में शनिवार को भूमि पूजन कर धर्म ध्वजा स्थापित की गई। शंकराचार्य के शिष्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज, अग्नि अखाड़ा के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कृष्णानंद महाराज आदि संतों की उपस्थिति में भूमि पूजन हुआ। इसके बाद विधि विधान से हर-हर महादेव के जयघोष के साथ धर्म ध्वजा की स्थापना की गई।
इस अवसर पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज ने कहा कि 29 मार्च से 28 अप्रैल तक चैत्र माह चलेगा। इसलिए चैत्र माह प्रारंभ होने से पहले शारदा पीठ के शिविर का निर्माण शुरू किया गया है। उन्होंने बताया कि 26 मार्च को जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती महाराज कनखल स्थित आश्रम में पहुंच जाएंगे। आठ अप्रैल को मंगल प्रवेश यात्र करते हुए छावनी में प्रवेश करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रतिदिन सांस्कृतिक कार्यक्रम और भंडारे का आयोजन होगा तथा चंडी एवं हरिहर महायज्ञ अनुष्ठान किया जाएगा। भूमि पूजन के दौरान स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने महापौर अनिता शर्मा को आशीर्वाद दिया और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित भी किया। इस अवसर पर महामंडलेश्वर हरिचेतनानंद महाराज, महामंडलेश्वर उमाकांत शाश्वत महाराज, ब्रह्मचारी रामानंद सरस्वती, ब्रह्मचारी सहजानंद सरस्वती, ब्रह्मचारी मुकुंदानंद सरस्वती, प्रवेशानंद ब्रह्मचारी, महंत ऋषिश्वरानंद महाराज आदि उपस्थित रहे।



