Latest

डेंगू के मिले 12 और नये मामले

(अनन्त पाण्डेय ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार) । जिले में डेंगू का प्रकोप तेजी से फैलता जा रहा है। दो दिन में 12 और लोग डेंगू के शिकार पाए गए। अब जिले में डेंगू मरीजों की संख्या 156 पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, सलोरी, झूंसी में दो मरीज मिले हैं। वहीं कोटवा, जसरा, बैरहना, छोटा बघाड़ा, अल्लापुर, कर्नलगंज, दारांगज व मेडिकल कॉलेज में एक-एक डेंगू मरीज मिला है। मलेरिया अधिकारी आनंद सिंह ने बताया कि नौ मरीज अलग-अलग अस्पताल में भर्ती हैं। भोला का पुरवा, धूमनगंज, बमरौली, राजापुर कालिंदीपुरम, छोटा बघाड़ा, झूंसी, अल्लापुर, तेलियरगंज, गोविंदपुर, मेहदौरी कॉलोनी समेत कई इलाकों में कीटनाशक का छिड़काव किया गया। बताया कि जिन इलाकों में लगातार मिल रहे मरीजों को लेकर खास सावधानी बरती जा रही है। लोगों से पानी एकत्र नहीं करने व सफाई रखने का जोर दिया गया है।

Related Articles

Back to top button