मंत्री नन्दी ने शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र के लिए मांगे 9 मिनी ट्यूबवेल

( अनंत पांडेय ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। गर्मी के मौसम में शहर दक्षिणी विधान सभा क्षेत्र की जनता को पेयजल के लिए परेशान न होना पड़े इसके लिए सदैव गंभीर रहने वाले उत्तर प्रदेश के नागरिक उड्डयन, अल्पसंख्यक कल्याण, राजनीतिक पेंशन, मुस्लिम वक्फ एवं हज मंत्री व शहर दक्षिणी विधायक नन्द गोपाल गुप्ता नंदी ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है।
नगर विकास मंत्री को भेजा पत्र,ताकि सुचारू हो सके पेयजल आपूर्ति व्यवस्था
मंत्री नन्दी ने उत्तर प्रदेश के नगर विकास मंत्री श्री आशुतोष टंडन जी को पत्र लिख कर अपने विधान सभा क्षेत्र शहर दक्षिणी के विभिन्न इलाकों में पेयजल आपूर्ति की सुचारू व्यवस्था के लिए 9 मिनी ट्यूबवेल लगवाने की मांग की है। ताकि लोगों को गर्मी के दिनों में पेयजल के लिए परेशान न होना पड़े। नगर विकास मंत्री ने मंत्री नन्दी के पत्र को गंभीरता से लेते हुए जल्द मांग पूरी कराने का आश्वासन दिया है। मंत्री नन्दी ने कहा कि वे अपने विधान सभा क्षेत्र की जनता की समस्याओं को लेकर सदैव सक्रिय रहते हैं।
इन इलाकों में लगना है मिनी ट्यूबवेल
1 दांडी- शंकर जी के मंदिर के पास ढाल पर
2 शांतिपुरम- बीपीसीएल के सामने
3 महेवा-भैरव बाबा मंदिर के सामने वाली रोड
4 एडीए काॅलोनी गांधी पार्क के सामने
5 प्रयागपुरम चकदोंदी- राजन शुक्ला के घर के सामने
6 इंदलपुर गांव में मलिन बस्ती में
7 नैनी गांव में बस्ती के बीच में
8 साउथ मलाका, शिव मंदिर के पास
9 सड़वा काॅलोनी नैनी


