Latest

कांग्रेस पार्टी ने इफको में बॉयलर फटने से हुए हादसे की न्यायिक जांच की मांग की

( अनंत पांडेय ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। फूलपुर स्थित इफको में बॉयलर फटने से हुए हादसे की न्यायिक जांच की मांग कांग्रेस नेता और कार्यकर्ताओं ने की है।

यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी को घटना की जानकारी दी गई।

मंगलवार को रोशनबाग स्थित पार्टी कार्यालय में हुई बैठक में मृतकों के परिजनों को दस-दस लाख रुपये मुआवजा देने की मांग की गई। इस संबंध में राज्यपाल को पत्र भी भेजा गया है। बैठक के बाद मुकुन्द तिवारी और हसीब अहमद ने बताया कि यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी के कार्यालय में इस घटना की जानकारी दी गई है। रिंकू तिवारी, मो. हसीन, सलीम टाइगर, दीपचंद्र शर्मा, शकील अहमद, नफीस कुरैशी, विशाल सोनकर आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button