Jatiya Najganna Prayagraj : जातीय जनगणना पर कांग्रेस करेगी आंदोलन
Jatiya Najganna Prayagraj : जातीय जनगणना पर कांग्रेस करेगी आंदोलन

Jatiya Najganna Prayagraj : जातीय जनगणना पर कांग्रेस करेगी आंदोलन जातीय जनगणना के मुद्दे पर कांग्रेस ने जनपद से हुंकार भरी है। सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर पिछड़ी जाति सम्मेलन करने का एलान किया कि यदि भाजपा ने जातीय जनगणना नहीं कराई और जातीय संख्या के आधार पर समाज के सभी वर्गों को हिस्सेदारी न दी तो पार्टी सड़क पर उतरकर आंदोलन कर पूरे देश को एकजुट करेगी।
यूपी कांग्रेस ने ओबीसी आरक्षण और जातीय जनगणना को लेकर मंडलवार सम्मेलन करने का निर्णय लिया है। इसी क्रम में सोमवार को जीरो रोड स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय पर गंगापार जिलाध्यक्ष सुरेश यादव की अध्यक्षकता में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं की बैठक की गई। बुधवार को कलोपीबाग स्थित पटेल सेवा संस्थान में आयोजित होने वाली जातीय जनगणना कराओ महासम्मेलन कार्यक्रम को सफल बनाने के लिये पार्टी नेताओं ने तैयारियों पर जोर दिया।
कांग्रेस के जिला प्रवक्ता हसीब अहमद ने बताया की बुधवार को पटेल सेवा संस्थान के हाल में प्रातः 10:30 बजे, महासम्मेलन में यूपी के अनेक जिलों से पिछडी जातियों के नेता शामिल होंगे। जिसमें कांग्रेस प्रांतीय अध्यक्ष व विधायक वीरेंद्र चौधरी, कांग्रेस पिछड़ा वर्ग के प्रदेश अध्यक्ष मनोज यादव, पार्टी के प्रदेश संघठन सचिव अनिल यादव, अल्पसंख्यक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष शाहनवाज़ आलम समेत अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे।
पार्टी दफ़्तर में बैठक के दौरान प्रदेश महासचिव विवेकानंद पाठक ने कहा की भाजपा वैचारिक तौर पर पिछड़ी जातियों की विरोधी है। संघ परिवार हमेशा आरक्षण और सामाजिक न्याय को खत्म करने के लिए गिरोहबंदी करता रहा है। आरोप लगाते हुए कहा की भाजपा ने सिर्फ पिछड़े समाज काे ठगने का काम किया है।
बैठक के दौरान सुरेश यादव, विवेकानंद पाठक, हसीब अहमद, राकेश पटेल, रईस अहमद, जितेश मिश्रा, मनोज पासी, एहतेशाम अहमद, परवेज़ अशफाक़ सिद्दीकी, सुनील यादव, सादाब अहमद, भानू कुशवाहा, विजय यादव समेत आदि लोग शामिल रहे।



