Latest

बैंकों में जमकर उड़ रही सोशल डिस्टेंस की धज्जियां

मांडा पृयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। मांडा ख़ास स्थित पंजाब नेशनल बैंक में जमकर सोशल डिस्टेंस की धज्जियां उड़ाई जा रही । लोग सोशल डिस्टेंस को लेकर गंभीर नहीं हैं। बैंकों के सामने रोजाना हो रही भीड़ के कारण कोरोना संक्रमण रोकने के लिए किए जा रहे प्रयासों को रोजाना झटका लग सकता है।
बैंक के बाहर लोगों की भीड़ को नियंत्रित नहीं कर पा रहे बैंक कर्मचारी बता दे मांडा ख़ास स्थित पंजाब नेशनल बैंक व बैंक ऑफ बड़ौदा भारतगंज हाटा पंजाब नेशनल बैंक समेत अधिकतर बैंकों के परिसर के बाहर लोग सोशल डिस्टेंस का पालन नहीं कर रहे हैं। बैंक खुलने से पहले ही बैंक के गेट पर ग्राहकों की भीड़ लग जाती है। जब बैंक खुलता है तो फिर बैंककर्मी अंदर से गेट बंदकर एक-एक कर ग्राहकों को अंदर ले जाकर जमा-निकासी कराते हैं। जबकि गेट के बाहर ग्राहकों की रुपए निकासी के लिए भीड़ लगी रहती है।

Related Articles

Back to top button