कोरोना काल में ग्रहकर बढ़ाना तुगलकी फरमान है इसे तत्काल वापस लिया जाए – प्रमिल केसरवानी
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार ) । आज जनहित संघर्ष समिति उत्तर प्रदेश की एक बैठक अध्यक्ष प्रमिल केसरवानी की अध्यक्षता में हुई बैठक का संचालन महामंत्री कुलदीप चौरसिया ने किया प्रमिल केसरवानी ने कहा कि प्रयागराज नगर निगम द्वारा ग्रहकर जलकर और सीवर टैक्स पर बुलाई गई सदन की बैठक को रद्द कर दिया गया है, नगर निगम द्वारा बताया गया है की पार्लियामेंट के चलते निगम की सदन की बैठक रद्द किया गया है, जब इस बैठक की घोषणा निगम द्वारा किया गया था तब भी पार्लियामेंट चल रही थी, विगत 2 महीने से नगर निगम द्वारा गृहकर जलकर और सीवरकर घरेलू और कॉमर्शियल दोनों का बिल 70 गुना बढ़ा कर 2014 से 2021 का फर्ज़ी बिल बना कर उसपर 12% वार्षिक और महीनवारी ब्याज लगा कर आम जनता को और आम व्यापारियों को भेजा जा रहा है और इसपर भी जिसका टैक्स जमा है उसपर बकाया दिखा कर 12% ब्याज लगा कर आम जनता का और आम व्यापारियों का दमन उत्पीड़न अत्याचार अन्याय खुले आम किया जा रहा है, वास्तविकता में नगर निगम द्वारा आम जनता का ग्रह कर और कमर्शियल कर दो सौ से तीन सौ परसेंट बढ़ाकर फर्जी बिल भेजा जा रहा है नगर निगम में इसकी शिकायत करने पर बिल ठीक करने के नाम पर आम जनता से भरी धन उगाही किया जा रहा है, जब की लॉकडाऊन कोरोना के चलते आम जनता आर्थिक तंगी में आ चुकी है, सब का व्यापार नष्ट हो चुका है, पार्षद अशोक सिंह ने कि नगर निगम में लूट मची है,निगम के इस तानाशाही दमन उत्पीड़न अत्याचार के विरुद्ध प्रयागराज बंदी का अवाहन किया जाएगा, उक्त बैठक में पूर्व पार्षद शिव सेवक सिंह अशोक सिंह साला पांडे रवि शुक्ला प्रवीण गुप्ता विलास केसरवानी अमित केसरवानी सुमित केसरवानी संत संतोष अग्रहरि आदि लोग शामिल है




