कृषक संगठनों ने आज एकजुट होकर भारत बंद का आवाह्न किया

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। केन्द्र सरकार द्वारा कृषि के क्षेत्र मे सुधार लाने के लिए नई कृषि नीतियों की घोषणा के बाद लगातार चल रहे विरोध प्रदर्शन के क्रम में आज विभिन्न कृषक संगठनों ने आज एकजुट होकर भारत बंद का आवाह्न किया है।
आन्दोलनकारी किसानों को पुलिसबल ने रोका गया। बाद में ज्ञापन लेकर धरना समाप्त कराया ।
जिसके चलते आज प्रयागराज में इसका मिलाझुला असर देखने को मिला जहां एक ओर किसान यूनियन कार्यकर्ताओं के द्वारा झलवा स्थित स्वर्गीय महेंद्र सिंह टिकेत पार्क पर किसान आंदोलन के कर्णधार स्वर्गीय महेंद्र सिंह टिकैत की मूर्ति पर माल्यार्पण करते हुए सरकार की दमनकारी नीतियों के विरोध में हुंकार भरी और एक पैदल यात्रा करते हुए क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में शांतिपूर्वक लोगो से बंद में सहयोग करने की अपील करते देखे गए। वही पर शहर के विभिन्न हिस्सों में इसका कोई खास असर देखने को नहीं मिला, लोग अपने दैनिक कार्यों को करते और आगामी होने वाले त्योहारों की खरीदारी करते भी नजर आए।
आन्दोलन कारी किसानों को पुलिसबल की सहयता से रोका गया और बाद में ज्ञापन लेकर धरना समाप्त करा दिया गया।



