बड़े भैया के सानिध्य में दद्दाजी के शिविर का हुआ भूमिपूजन

( अनुराग शुक्ला/आनंत पांडे ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। दद्दा शिष्य मंडल भारतवर्ष एवं प्रयागराज के तत्ववाधान में बुधवार को ओल्ड जीटी रोड सेक्टर 5 में शिविर का भूमि पूजन सकुशल संपन्न हुआ। पूजन कार्यक्रम पूज्य बड़े भैया डॉ अनिल त्रिपाठी के सानिध्य में वैदिक मंत्रोचार के बीच हुआ। इस अवसर पर दद्दा शिक्षा मंडल प्रयागराज के सभी गुरु भाई एवं मंडल से जुड़े सदस्य मौजूद रहे। गौरतलब हो कि प्रयागराज में माघ मेला और कुंभ में प्रत्येक वर्ष सवा करोड़ शिवलिंग निर्माण कार्यक्रम का आयोजन होता है। भूमिपूजन पंडित कालिका प्रसाद ने कराया। शिवलिंग निर्माण कार्यक्रम 7 से 13 फरवरी तक होगा। इस अवसर पर संतोष उपाध्याय, योगेश यादव, साध्वी कंचन, मनीष यादव, पीके सिंह, मनोज पांडे, सुरेश यादव, प्रवीण नेवालकर, ब्रजेश यादव, अठईराम यादव, दीपक धुस्सा, संजय सिंह सहित शिष्य मंडल के अनेक सदस्य मौजूद थे।




