अतिक्रमण एवं स्मार्ट सिटी के तहत मंडलायुक्त के साथ व्यापारियों की हुई बैठक

प्रयागराज ( अनुराग दर्शन समाचार )। मंडलायुक्त संजय गोयल की अध्यक्षता में गांधी सभागार मंडलायुक्त कार्यालय में प्रयाग व्यापार मंडल एवं उससे सम्बद्ध सभी व्यापारी संघठन के पदाधिकारियों के साथ संपन्न हुई।मीटिंग में अपर पुलिस महानिदेशक प्रेम प्रकाश, आई ,जी,ज़ोन राकेश सिंह, जिलाधिकारी संजय खत्री,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय कुमार, नगर पुलिस अधीक्षक दिनेश सिंह, अपर जिलाधिकारी मदन कुमार, विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष, नगर आयुक्त एवं सभी मुख्य सर्किल के क्षेत्रीय अधिकारी और विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी गड उपस्थित रहे।प्रयाग व्यापार मंडल के अध्यक्ष विजय अरोरा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अरुण केसरवानी, राणा चावला,सुशील खरबंदा महामंत्री सोहेल अहमद, सरदार हरजिंदर सिंह, सरदार प्रीतम सिंह, सत्य प्रकाश मिश्रा, सनी केसरवानी, संजय गुप्ता, उत्तम जी,गोपाल बाबू जयसवाल, शिवम जयसवाल सनी, अनिमेष अग्रवाल, राकेश जयसवाल, अनुज अग्रवाल, रामजी केसरवानी नैनी, मोहम्मद आमिर जी ,गुफरान अहमद, विद्याचरण जी, शाहिद कमाल बबलु आदि ने मुख्य रूप से भाग लिया।



