Latest
तन्मय ने एएनसीसी को दिलाई जीत

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। आशीष नेहरा क्रिकेट क्लब सेंट जांस ने आरटीएसई को दस विकेट से हराकर तीसरी हॉट वेदर अंडर-16 क्रिकेट प्रतियोगिता में पूरे अंक जुटाये। इस जीत में तन्मय पांडेय की अचूक गेंदबाजी (6-0-16-5) ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

डीपीएस मैदान पर गुरुवार को खेले गये मैच में आरटीएसई ने 17.2 ओवर में 64 रन (अनुवेंद्र यादव 12, तन्मय पांडेय 5/16, प्रतीक जायसवाल 2/19) बनाये। जवाब में एएनसीसी सेंट जांस ने 13.2 ओवर में 67 रन (उज्ज्वल मिश्र 28 नाबाद, आशुतोष पटेल 20 नाबाद) बना लिये।

