Latest
किन्नर, टांसजेण्डर आज करेगे मतदाता बनने के लिए जागरूक

प्रयागराज ( अनुराग दर्शन समाचार ) । किन्नर / ट्रान्सजेनडर कलाकारों की ओर से प्रयागराज की सोशल वर्कर और किन्नर अखाड़ा की प्रदेश अध्यक्ष महामण्डलेश्वर स्वामी कौशल्या नंद गिरी (टीना माँ) के नेतृत्व में मंगलवार की दोपहर एक बजे मतदाता बनें (वोटर पुनरीक्षण अभियान 2022 ) को लेकर मतदाता जागरूकता रैली का आयोजीत किया गया है। रैली सिविल लाइंस के हनुमान मंदिर से सुभाषचन्द्र चौराहे तक जायेगा । उन्होंने बताया कि किन्नरों के लिए काम करने वाली संस्था “समर्पित ट्रस्ट “ के सदस्यों के साथ में हनुमान मंदिर सिविल लाइन से लेकर सुभाष चौराहे तक आयोजित की जाएगी तथा नवम्बर माह में हर सप्ताह एैसी जागरूकता रैलियों का आयोजन शहर के अन्य भागों में किया जायेगा ।


