ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश 06 सदस्य अवैध असलहों के साथ किये गए गिरफ्तार
करैली (अनुराग दर्शन समाचार)।करैली पुलिस ने ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए संलिप्त कुल छ सदस्यो को पकड़ा। करैली पुलिस को उनके कब्जे से दो अवैध असलहा दो जिन्दा कारतूस तथा एक नोट लगी टवेरा आदि बरामद हुए।डीआईजी प्रयागराज सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी द्वारा पंचायती चुनाव में कानून ब्यवस्था कायम करने तथा अपराधियो की धर पकड़ करने हेतु चलाये जा रहे अभियान को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी बृजेश सिंह ने अपने पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में शान्ति ब्यवस्था हेतु लगातार बने हुए इसी दौरान चार अप्रैल को वादी कमलेश धूमनगंज ने चार अप्रैल को थाना करैली पर ठगी होने के सम्बन्ध में नामजद इमरत लाल कटनी तथा अज्ञात लोगो के खिलाफ दर्ज मामले को विवेचना कर रहे वरि०उप निरिक्षक कौशलेंद्र बहादुर सिंह ने आज अन्य पुलिस की मदत से आरोपियों को दबोच लिया।पकडे गए आरोपी इमरत लाल ग्रामलाट पहाड़ी म०प्र० मुलायम सिंह व मान सिंह ग्राम कुँअरपुर म०प्र० सुरेन्द्र थाना सेमरिया, राघेवेंद्र सेमरिया राजपाल तिघरा म0प्र0 के है।



