Latest

BJP विधायक के बाद अब सपा पार्षद पर लगा रेप का आरोप

उन्नाव। उत्तर प्रदेश के उन्नाव में बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर के खिलाफ रेप  का आरोप अभी शांत भी नहीं हुआ कि उन्नाव से ही समाजवादी पार्टी के एक पार्षद पर एक महिला ने रेप का आरोप लगा है. पुलिस ने महिला की शिकायत पर सफीपुर से समाजवादी पार्टी के पार्षद इमरान के खिलाफ रेप का केस दर्ज कर लिया है. पुलिस घटना की जांच कर रही है.

पुलिस के मुताबिक, आरोपी सपा पार्षद के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है और जल्द ही कड़ी कार्रवाई की जाएगी. पीड़िता ने यह आरोप भी लगाया है कि रेप के दौरान पार्षद का एक साथी अश्लील वीडियो बनाता रहा और अब पार्षद उस अश्लील वीडियो के जरिए उसे ब्लैकमेल कर रहा है.

वहीं पीड़िता  के पति का आरोप है कि घटना के दो महीने बाद अब जाकर शिकायत दर्ज की गई है, लेकिन पार्षद को अब तक गिरफ्तार नहीं किया गया है. वहीं उन्नाव के एडिश्नल एसपी का कहना है कि शिकायत के वक्त ही एफआईआर दर्ज कर ली गई थी. मामले की जांच की जा रही है.

गौरतलब है कि उन्नाव गैंगरेप के मामले में बांगरमऊ से बीजेपी विधायक कुलदीप सेंगर 7 दिन की सीबीआई हिरासत में हैं. कुलदीप सेंगर के भाई अतुल सेंगर पर पीड़िता के पिता के साथ बेरहमी से मारपीट करने का भी आरोप है, जिसके चलने उनकी मौत हो गई थी. फिलहाल इस मामले की जांच सीबीआई कर रही है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button