Latest

तेज बहादुर सप्रू अस्पताल (बेली) में प्लास्टिक सर्जरी की ओपीडी भी शुरू

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। आग से झुलने या कई तरह की दुर्घटनाओं में स्किन की सूरत बिगड़ जाती है और लोगों का प्रयास होता है कि प्लास्टिक सर्जरी कराकर इस बदसूरती से निजात पाया जाए। मगर बेहद महंगी यह सुविधा सबके लिए मुहैया नहीं है। अब एक राहत की अच्छी खबर है। प्रयागराज के तेज बहादुर सप्रू अस्पताल (बेली) में प्लास्टिक सर्जरी की ओपीडी भी शुरू हो गई। निजी क्षेत्र के डॉ. संजय तिवारी ने बेली अस्पताल में दो घंटे तक मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। कुल 10 में से एक मरीज को प्लास्टिक सर्जरी के लिए चयनित किया गया। खबर फैलने पर उम्मीद है कि बड़ी संख्या में जरूरतमंद मरीज बेली अस्पताल प्लास्टिक सर्जरी के लिए पहुंचेंगे।

Related Articles

Back to top button