Latest

निर्माण कार्य का विरोध करने पर सिर फोड़ा

निर्माण कार्य का विरोध करने पर सिर फोड़ा
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। मंगलवार को कीडगंजथा नाक्षेत्र के पुराना बैरहना में निर्माण कार्य का विरोध करने पर पड़ोसियों ने एक व्यक्ति का सिर फोड़ दिया। मामले की शिकायत पुलिस से की गई है। आरोप है कि हमलावर अवैध निर्माण कर रहे हैं।
त्रिभुवन कुमार जयसवाल पुत्र संगम लाल जायसवाल का बैरहना के बंगाली टोला में अपना मकान है। यहां उन्होंने बिजली के सामानों का गोदाम बना रखा है। पड़ोस में विनय सिंह का मकान है। मंगलवार सुबह त्रिभुवन को पता चला कि विनय सिंह के परिवार के लोग अंदर से उनके मकान की दीवार तोड़ कर अवैध निर्माण कर रहे हैं। इस पर वह बेटे अमन के साथ मौके पर पहुंचे और निर्माण कार्य का विरोध किया। विरोध से नाराज विनय सिंह अपनी पत्नी वंदना सिंह व बेटे आदि के साथ त्रिभुवन व उनके बेटे अमन जायसवाल पर हमला कर दिया। हमले में अमन के सिर में गंभीर चोट आई है। बेटे के घायल होने पर त्रिभुवन उसे लेकर थाने पहुंचे और मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस विनय सिंह व उनके परिवार को भी थाने ले आयी। दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया लेकिन बात नहीं बन पाई। इस पर दोनों पक्षों से तहरीर लेकर मुकदमा पंजीकृत कर लिया।

Related Articles

Back to top button