Latest
कोरोना से सर्वाधिक चार मौतें लगातार दूसरे दिन 1129 नए संक्रमित मरीज मिले

प्रयागराज। प्रयागराज में लगातार दूसरे दिन कोरोना संक्रमितों की संख्या हजार के पार रही। गुरुवार को 1129 संक्रमित मिले, जबकि बुधवार को 1084 महामारी की चपेट में आए थे। वहीं 24 घंटे के दौरान चार लोगों ने दम तोड़ दिया।
अब मौत का आंकड़ा 423 पहुंच गया है। संक्रमितों की संख्या के साथ मरने वालों में भी तेजी से इजाफा हो रहा है।
जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. एके तिवारी के अनुसार, बुधवार को जांच में 1076 संक्रमित मिले। वही 121 का होम आइसोलेशन पूरा हुआ है।
एसआरएन से 31 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। जगह-जगह 7778 लोगों की जांच की गई है। एसआरएन में भर्ती मरीजों की संख्या 215 व बेली में 39 है।



