भारत विकास परिषद की कृष्णा शाखा के द्वारा बेटी की शादी के लिए दीया दहेज का सामान

( अनुराग शुक्ला )प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज भारत विकास परिषद अपने कार्यक्रम के तहत बेटियों के लिए किसी पिता के माथे पर पड़ी पसीने की बूंदों ,किसी बेटी के सुनहरे भविष्य को संवारने की एक छोटी सी कोशिश की।आज भारत विकास परिषद की कृष्णा शाखा के द्वारा बेटी की शादी के लिए फ्रिज टीवी, डिनर सेट ,बेडशीट आदि देकर बेटी की सुनहरे भविष्य की कामना की उसकी मदद करने के लिए भारत विकास परिषद के सदस्यों ने बेहद खुशी का अनुभव किया। इस सेवा भाव में शाखा की पूर्व अध्यक्ष मोनिका जायसवाल, अध्यक्ष सारिका अग्रवाल राठौर ,शालिनी गुप्ता निशा जायसवाल ,हेमा अग्रवाल, सलोनी अग्रवाल ,पूजा अग्रवाल एवं संगीता ने अपना सहयोग प्रदान किया। इसी कार्यक्रम के साथ भविष्य में और बेटियों का भविष्यवाणी की मुहिम में भारत विकास परिषद श्री कृष्णा शाखा हमेशा अग्रसर रूप में कार्य करेगी।


