Latest

श्री महंत कपिल देव दास नागा के साकेत वास से धर्म जगत मर्माहत

( अनंत पांडेय )प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। त्रिवेणी संस्था कल्याण महासमिति के तत्वावधान में समिति के अध्यक्ष फूल चन्द्र दुबे की अध्यक्षता में ऑनलाइन शोक सभा अल्लापुर स्थित कार्यालय में श्री महंत कपिल देव दास नागा जी के अचानक साकेत वासी होने पर अयोजित हुई। स्वामी रामेश्वर प्रपन्नाचार्य ,स्वामी राम दास , स्वामी राधा माधव दास, स्वामी विश्वेशवरानन्द सरस्वती, स्वामी ओमानन्द सरस्वती ने सामूहिक रूप से अपनी अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए पूरे सन्त समुदाय के लिए अपूर्णीय छति बताया।

अपने सम्बोधन में फूल चन्द्र दुबे ने कहा कि सन्त समाज का एक तेज तर्राक कुरीतियों तथा किसी भी अत्याचार के विरुद्ध आवाज बुलंद करने वाला सदैव संघर्ष रत महात्मा जो अपने प्रयास से खाक चौक में बालका नन्द नगर स्थापित कर एक मिसाल बनाया।
श्री दुबे ने बताया कि महाराज जी माघ मेला सलाहकार समिति में लगभग 2 दशक से सदस्य के रूप में सदैव अपनी आवाज बुलंद करते रहे। शोक सभा मे श्री मधु चकहा, राजेन्द्र पालीवाल, प्रकाश चन्द्र दुबे, सुनील बाजपेयी, विवेक पांडेय, स्याम सूरत पांडेय, नागेंद्र सिंह , डॉ बी के सिंह, राजेन्द्र तिवारी दुकानजी, लक्ष्मी कांतम जी राजेन्द्र मिश्र , तीर्थराज पाण्डेय, रवि वर्मा आदि ने अपनी संवेदनायें व्यक्त की।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button