सुंदर लाल मिश्रा एंव मुन्नी देवी के निधन पर कांग्रेसजनों में शोक

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार) । कांग्रेस नेता और महापौर का चुनाव लड़े विजय मिश्रा के पिता सुंदर लाल मिश्रा ( 84) एवं माता मुन्नी देवी ( 82) का आज अपराह्न निधन होगया । दौनों का अस्वस्थता के कारण वातशलय अस्पताल में इलाज चल रहा था । सुंदर लाल किडनी के मरीज थे जबकि मुन्नी देवी गठिया के कारण कमर की समस्या से चलने को मोहताज थी। मीरापुर स्थित आवास से शव यात्रा दारागंज घाट पहुँची जहाँ सायं भारी संख्या में मौजूद लोगों के बीच उनके कनिष्ठ पुत्र आशीष ने मुखग्नि दे अंतिम संस्कार किया । घाट पर पार्टी जनों की शोक सभा राज्य कार्य समिति के सदस्य किशोर वार्ष्णेय की अध्यक्षता में हुई जिसमें मृत आत्मा की शांति की कामना की गई । 2 मिनट का मौन भी रखा गया । पूर्व विधायक अनुग्रह नारायण सिंह ने कहा कि दुख की घड़ी में कांग्रेस के प्रत्येक कार्य कर्ता मिश्रा परिवार के साथ खड़ा है । सुभाष पांडेय, फुज़ैल हाशमी, प्रवीण मालवीय, विनय दुबे, हरिकेश त्रिपाठी, देवी पांडेय , राजेश राकेश, परवेज़ सिद्दिकी , नागेशवर मिश्रा, कामेशवर सोनकर आदि मौजूद थे ।



