छुटपुट घटनाओं के साथ संपन्न हुआ उत्तर प्रदेश जिला पंचायत का मतदान, सुबह 7:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक 60 फ़ीसदी हुआ मतदान

( अनुराग शुक्ला/अनंत पांडेय )
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार) । पंचायत चुनाव के पहले चरण में प्रयागराज की वोटिंग आज गुरुवार की सुबह सात बजे से शुरू हो चुकी है। ग्रामीण क्षेत्रों में मतदान को लेकर उत्साह है। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर भीड़ जुटने लगी है। लोग लाइन में लगकर मतदान कर रहे हैं।
संक्रमित व्यक्ति के मतदान पर भिड़े एजेंट, एक का सिर फूटा
यमुनापार में करछना थाना क्षेत्र के मझुआ गांव में कोरोना पाज़िटिव ब्यक्ति द्वारा वोट डालने जाने पर बूथ एजेंटों के बीच मारपीट हुई। जिसमें राजकरन बिंद का सर फूट गया , पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले गई है।
फर्जी वोटिंग पर दो प्रत्याशी समर्थकों में मारपीट, छह जख्मी
मेजा में फर्जी मतदान को लेकर वोटिंग रुकी
मेजा के देलौहा गांव में फर्जी मतदान को लेकर वोटिंग रुक गई। एक पक्ष ने फर्जी मतदान का आरोप लगाते हुए मतदान कार्य रुकवा दिया। बताते हैं कि स्कूल में बाहर से ताला भी लगा दिया गया। ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए वहां मौजूद फोर्स हरकत में आई। लोगों ने हंगामा भी किया। तत्काल कार्रवाई करने के बाद आक्रोशित लोगों को शांत कराया। यह मामला दोपहर करीब 12 बजे का है। सूचना पाकर मौके एसएसपी, एसपी क्राइम सहित एसडीएम और सीओ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने मतदान केंद्र के गेट पर लगाए गए ताले को खुलवाकर वोटिंग शुरू कराया।
मांडा में प्रधान प्रत्याशी की मौत, मतदान रुका
मांडा ब्लाक के महेवा कला गांव में प्रधान पद की प्रत्याशी की अचानक मौत हो गई। प्रत्याशी की मौत के बाद वहां मतदान को रोक दिया गया है।
नारीबारी में हंगामा, दो की जगह चार प्रत्याशी का गलत मतपत्र पहुंचा था
नारीबारी, झंझरा चौबे के बीडीसी में तीन वार्ड का चुनाव में दो प्रत्याशी की जगह चार प्रत्याशी का गलत मतपत्र आ जाने से हंगामा शुरू हो गया। 17 मत पड़ने के बाद बीडीसी का मतदान रुका। सेक्टर मजिस्ट्रेट के संज्ञान के बाद दूसरा मतपत्र मंगाया गया। प्रत्याशियों ने मतदान दोबारा कराने की मांग की।
प्रधान पद के समर्थक आपस में भिड़े, मतदान में देरी का आरोप
होलागढ़ के न्यायीपुर में मतदान में देरी के आरोप में प्रधान पद के समर्थक आपस में भिड़ गए। उनमें मारपीट भी होने लगी। आनन-फानन में पुलिस पहुंची और लोगों को खदेड़ दिया। इसके बाद शांतिपूर्ण ढंग से मतदान कराया जा रहा है।
सहसों में एक प्रत्याशी का चुनाव चिह्न गायब, एक घंटे बाद शुरू हो सका मतदान
विकास खंड सहसों के ग्राम पंचायत माधोपुर में एक प्रत्याशी का चुनाव चिह्न गायब होने मतदान करीब एक घंटे तक प्रभावित रहा। दूसरे नंबर का मतदान पत्र आने पर मतदान पुनः शुरू हो सका। ग्राम पंचायत माधोपुर में आठ लोग प्रधान पद पर चुनाव मैदान में हैं। इनमें सुधा त्रिपाठी का चुनाव चिह्न बैलट पेपर पर कोट नहीं था। प्रत्याशी की नजर पड़ती तो मामला संज्ञान में आया। करीब एक घंटे बाद दूसरा पत पत्र पहुंचने पर दुबारा मतदान शुरू हो सका।
कुछ मतदान केंद्रों पर कोविड-19 गाइडलाइन का नहीं हो रहा पालन
कुछ मतदान केंद्रों पर कोविड-19 गाइडलाइन को लेकर लापरवाही बरती जा रही है। विकास खंड कौंधियारा स्थित एक प्राथमिक विद्यालय में सुबह लाइन में लगे लोग सटकर खड़े थे। दो गज दूरी बनाने में अनियमितता भी दिखी। कुछ ने मास्क लगाया था तो कुछ वैसे ही थे।
जिले के गंगापार में सैदाबाद विकासखंड के ग्राम सभा कहरा में वोटिंग के दौरान जमकर हंगामा
अराजक तत्वों ने पीठासीन अधिकारी से झड़प के बाद मतपेटिका में पानी डाल दिया। पुलिस मामले में प्रधान प्रत्याशियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। सैदाबाद विकासखंड के ग्राम सभा कहरा में वोटिंग के दौरान कुछ लोगों ने बूथ कैप्चरिंग की कोशिश की। विरोध करने पर पीठासीन अधिकारी से धक्का मुक्की और झड़प की। तभी कुछ लोगों ने मतपेटिका में पानी डाल दिया। इससे नाराज ग्रामीणों ने हंगामा करते हुए पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। पुलिस के समझाने पर नाराज लोग सुरक्षा कर्मियों से उलझ गए।
तक वहां थानाध्यक्ष उतरांव प्रवीण सिंह पहुंच गए । उन्होंने सभी प्रधान प्रत्याशी को पकड़ लिया और पूछताछ शुरू की। इससे गांव में अफरातफरी मची रही और करीब डेढ़ घंटे मतदान रुका रहा। ग्रामसभा कहरा में छह पोलिंग बूथ बनाए गए थे, सभी मतपेटी में अराजकतत्वों ने पानी डाल दिया। पुलिस का कहना है मुकदमा दर्ज कर आवश्यक करवाई की जाएगी।
बैदवार गांव में बोटिंग के दौरान दो पक्ष में जम कर मारपीट
कोरांव थाना क्षेत्र के बैदवार गांव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दौरान बैदवार गांव में बोटिंग के दौरान दो पक्ष में जम कर मारपीट हो गयी दोंनो पक्ष के लोगो ने एक दूसरे पर जमकर कर मेज ओर कुर्सियों से मारपीट की यह मारपीट घण्टो होती रही मामल एक पक्ष के लोगो ने दूसरे पक्ष के लोगो पर फर्जी बोट डलवाने का आरोप लगाते हुए बात बहस करने लगे उसी दौरान दोनों पक्ष के लोगो ने एक दूसरे पर धावा बोल दिया और जमकर मारपीट की।




