Latest

कुंभ के बीच अब तक अखाड़ों के 50 से ज्यादा संत कोरोना पॉजिटिव, एक की मौत

( अनुराग शुक्ला ) हरिद्वार (अनुराग दर्शन समाचार )। कोरोना से निर्वाणी अणि अखाड़े के एक संत की मौत और अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमहंत नरेंद्र गिरि समेत करीब 51 से संतों के संक्रमित होने से संत समाज सहमा हुआ है। स्वास्थ्य महकमे ने अब अखाड़ों का रुख किया है। संतों के अनुरोध पर 14 अप्रैल तक अखाड़ों में कोरोना जांच से गुरेज कर रहे स्वास्थ्य महकमे ने अब अखाड़ों का रुख किया है। जूना अखाड़े के अंतरराष्ट्रीय संरक्षक समेत 200 संतों के लिए सैंपल लिए गए। इससे पहले करीब 90 संतों के सैंपल लिए जा चुके हैं। वहीं, गुरुवार को अखाड़ों के नौ संत समेत गुरुवार को जिले में कोरोना के 629 मामले सामने आए हैं।

Related Articles

Back to top button