Latest

रोज़ेदार इफ्तारी में ज़ायके को तिलांजली देकर दे रहे तरल और पौष्टिक चीज़ो को तरजीह

(अनुराग शुक्ला) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। कोरोना संक्रमण के बढ़ते ग्राफ से रोज़ादार भी भयभित हैं। यही वजहा है की जहा इफ्तारी के दस्तरख्वान की ज़ीनत हुआ करती पकौड़ी,ब्रेड पकौड़ा,मसालेदार चना और मटर की जगहा हल्के फुलके आहार से रोज़ा इफ्तार हो रहा है।इफ्तारी के दस्तरख्वान पर अंकुरित अनाजों से बना सलाद साबुदाने के सेंके गए पापड़,नीबू रुह अफ्ज़ा के शरबत के साथ साथ विटामिन युक्त तरल पदार्थ के साथ फलों को तरजीह दी जा रही है।आज माहे रमज़ान के छठे रोज़े पर भी लोगों ने दिन भर के रोज़े के बाद रोज़ा खोल कर नमाज़ ए मग़रिब अदा की।बाहर निकलना तो दूर ज़्यादातर लोगों ने घरों मे ही इबादत पर ज़ोर दिया।जॉनमाज़ बिछा कर नमिज़ ए पंचगाना अदा की और बारगाहे इलाही मे परवरदीगार की बारगाह मे दोनो हाँथ फैला कर खुदावन्दी ए आलम से सभी के सेहत ओ सलामती की दूआ की।कोरोना जैसी वबा के जल्द खात्मे की भी खुसूसी दूआ की गई।उम्मुल बनीन सोसाईटी के महासचिव सै०मो०अस्करी ने कहा हिन्दू हों या मुसलमान,नवरात्रि हो या रमज़ान सब मिल कर दुआ करें की खाली रहे शमशान और क़ब्रिस्तान।या मेरे परवरदीगार रहम फरमा अपनी मखलूक़ पर सभी की हिफाज़त फरमा अब लोगों की मौतों की खबर सुनने की ताब नहीं रही।

Related Articles

Back to top button