Latest

जस्टिस बीके नारायण बने राज्य मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष

प्रयागराज ( अनुराग दर्शन समाचार) । इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायाधीश रहे जस्टिस बीके नारायण को उत्तर प्रदेश मानवाधिकार आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की ओर से जारी नियुक्ति पत्र के अनुसार उनकी नियुक्ति कार्यभार ग्रहण करने से तीन वर्ष तक या 70 वर्ष की आयु में से जो पहले हो, तक के लिए की गई है। गौरतलब है कि न्यायमूर्ति बालकृष्ण नारायण 12 वर्षों के सफल कार्यकाल के बाद पिछले साल जुलाई में इलाहाबाद हाईकोर्ट से सेवानिवृत्त हुए हैं।

Related Articles

Back to top button