भाजपा प्रदेश सह संगठन महामंत्री भवानी सिंह के निधन पर भाजपाइयों ने शोक जताया

(अनंत पांडेय) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। भाजपा प्रदेश सह संगठन महामंत्री भवानी सिंह जी का कोरोना संक्रमण से हुए निधन पर भाजपाइयों ने वर्चुअल शोक सभा आयोजित कर 2 मिनट का मौन धारण करके ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति की कामना की
शोक प्रकट करते हुए भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने कहा कि आदरणीय भवानी सिंह जी का संपूर्ण जीवन मां भारती की सेवा में समर्पित रहा उन्होंने उत्तर प्रदेश के अंदर विपरीत परिस्थितियों में भारतीय जनता पार्टी को मजबूती के साथ खड़ा किया उनके निधन से भारतीय जनता पार्टी अपूरणीय क्षति हुई है और भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता आज दुखी है
शोक प्रकट करने वालों में सांसद केसरी देवी पटेल ,महापौर अभिलाषा गुप्ता, पार्षद किरन जायसवाल, मुरारी लाल अग्रवाल अवधेश चंद्र गुप्ता रणजीत सिंह शशि वार्ष्णेय कुंज बिहारी मिश्रा रमेश पासी राजेश केसरवानी वरुण केसरवानी देवेश सिंह विवेक अग्रवाल राजू पाठक प्रमोद मोदी बृजेश मिश्रा गिरजेश किरण पूर्वी आदि सभी मंडल अध्यक्ष एवं कार्यकर्ताओं ने शोक प्रकट करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।


