Latest

स्मशान घाटों पर नहीं हो सकेगी मनमानी धन उगाही

( विनय मिश्रा ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। महामारी के इस दौर में भी कुछ लोगों द्वारा फायदा कमाने की कोशिश को पुलिस ने गंभीरता से लिया है। बीते कुछ दिनों से श्मशान घाटों पर भी लोगों से मनमाना धन उगाही की खबरें आ रही थीं। पुलिस ने शिकायतों को गंभीरता से लिया और शुक्रवार को स्मशान घाटों पर ध्वनि विस्तारक यंत्र द्वारा इस बात की हिदायत दी गई कि यदि किसी भी व्यक्ति ने दाह संस्कार करने वालों से अधिक पैसे लिए तो उसके खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्यवाही की जाएगी। पुलिस ने दाह संस्कार और एंबुलेंस के दाम भी तय कर दिए हैं। अब नॉन एसी एंबुलेंस का किराया पंद्रह सौ और एसी एंबुलेंस का किराया दो हज़ार होगा। इसी प्रकार दाह संस्कार के लिए भी कुल चार हजार रुपये ही लिए जा सकेंगे।

Related Articles

Back to top button