Latestइलाहाबाद समाचार

मुख्यमंत्री के पिता के निधन पर हुई शोक सभा

प्रयागराज ( अनुराग शुक्ला ) । आज मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के पिता आनंद सिंह बिष्ट जी के आकस्मिक निधन पर सांसद प्रोफेसर रीता बहुगुणा जोशी के जनसंपर्क प्रभारी ‌संत प्रसाद पांडेय जी की अध्यक्षता में इलाहाबाद की सांसद प्रोफेसर रीता बहुगुणा जोशी के आवास पर एक शोक सभा हुई।

जिसमें सभी उपस्थित लोगों ने शोक व्यक्त करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया। संत प्रसाद पांडे ने बताया कि स्वर्गीय आनंद सिंह बिष्ट जी काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। सांसद मीडिया प्रभारी अभिषेक शुक्ला ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के पिता एक बहुत ही साधारण और सरल स्वभाव के व्यक्ति थे इस दुख की घड़ी में हम सब उनके साथ हैं सभी उपस्थित लोगों ने शोक व्यक्त करते हुए भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित किया है और कहा कि इस दुख की घड़ी में ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे।

शोक सभा में उपस्थित प्रमुख रूप से संत प्रसाद पांडेय अभिषेक शुक्ला पूर्व विधायक कलेक्टर पांडेय मनु कक्कड़ मानस शर्मा धर्मराज पांडेय अजय कुमार संजय गौतम राजू पप्पू आदि दर्जनों लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button