अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल महिला उद्योग व्यापार मंडल की तरफ से शोक सभा संपन्न

( विनय मिश्रा ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल महिला उद्योग व्यापार मंडल की तरफ से शोक सभा जूम मीटिंग के द्वारा संपन्न हुई जिसमें की चौक लाल डिग्गी की प्रसिद्ध दुकान मंगल ज्योति रेडीमेड गारमेंट्स और कल्याणी देवी स्थित देशराज गेस्ट हाउस के मालिक अमृत लाल अरोड़ा और पुलिस अधीक्षक दिनेश सिंह जी की माता अतरवास देवी के निधन में समस्त पदाधिकारियों ने शोक 2 मिनट का मौन रख कर व्यक्त किया। प्रांतीय संगठन मंत्री जिला अध्यक्ष रमेश केसरवानी ने बताया की अमृतलाल अरोड़ा का देहांत लखनऊ के मेदांता हॉस्पिटल में हृदयगति रुक जाने के कारण हुआ बचपन से ही हम लोग उनको एक कर्तव्यनिष्ठा व्यापारी नेता और समाजसेवी के रूप में देखते आ रहे हैं। उनका जाना समाज के लिए अपूर्णीय छती है वहीं एसपी सिटी दिनेश सिंह जी के माता अतरवास देवी के आकस्मिक निधन की खबर सुनकर मन को बहुत कष्ट हुआ माताजी पिछले कुछ दिनों से कोविड पॉजिटिव हो गई थी और बेली अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था जहां शाम 5:30 बजे उन्होंने अंतिम सांस लिया अपनी माता जी के करोना पॉजिटिव होने के बाद भी सहर की सेवा में लगे रहना एक कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी की पहचान है। ईश्वर माता जी की आत्मा को शांति दे और परिवार को दुख सहने की शक्ति प्रदान करे । शोक सभा में संरक्षक राजीव कृष्ण श्रीवास्तव, मोहम्मद आसिफ,अनूप वर्मा,अनंत कुमार भारतीय,सुरेश चौरसिया,धर्मेंन्द जायसवाल, शंकर लाल केसरवानी रामबाबू केसरवानी बब्लू केसरवानी, राकेश गुप्ता, संतोष केसरवानी, अखिल केसरवानी,संजय गुप्ता, गोपाल केसरी,मुसाब खान, ब्रिजेश चौरसिया, मोहम्मद सैफ, नदीम इक्तकाम, आनंद गुप्ता, अनुज केसरवानी, सुरेन्द्र जायसवाल निखिल पांडेय, बादल केसरवानी, दिलीप कुमार काके, अमित केसरवानी रतन केसरवानी, रवि बंसल, अभिषेक केसरवानी, मोहम्मद अरश्द, राजेश केसरवानी सतीश केसरवानी ओम प्रकाश गुप्ता, हिना खाऩ, स्मृति श्रीवास्तव के अलावा तमाम पदाधिकारी एंव व्यापारी शामिल हुए।




