Latest

अयोध्या के संत मांग रहे केशव के लिए वोट

वितरित कर रहे हैं श्रीराम जन्मभूमि का पावन रज

( अनुराग शुक्ला )
कौशांबी (अनुराग दर्शन समाचार ) । प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर नेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप लगातार बढ़ रहा है। प्रतिदिन नए-नए दावे हो रहे हैं। इसके बीच संत भी वोट मांगने के लिए उतर पड़े हैं। अयोध्या के संत कौशांबी के सिराथू विधानसभा क्षेत्र में भ्रमण करके उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को जीतने की अपील कर रहे हैं। घर-घर जाकर संत श्रीराम लला का प्रसाद और श्रीराम जन्मभूमि का पावन रज वितरित कर रहे हैं। हनुमान गढ़ी के पुजारी महंत रमेश दास जी महाराज ने लोगों से कहा कि सनातन धर्मावलंबियों को श्रीराम भक्तों वाली सरकार बनाने के लिए वोट करना चाहिए जिससे श्रीराम मंदिर जल्द बनकर तैयार हो सके। कहा कि केशव ने श्रीराम मंदिर संघर्ष किया है, उन्हें विजयी बनाने से मंदिर का काम तेजी से पूर्ण होगा। सनकादिक आश्रम के महंत रामदास जी महाराज, महंत धनुषधारी दास ने कहा कि प्रदेश में राष्ट्रवादी सरकार पुन: बनवाने के लिए हिंदुओं को एकजुट होकर वोट करना चाहिए। तभी सनातन धर्म का वैभव बढ़ेगा। विहिप के प्रदेश प्रवक्ता शरद शर्मा ने कहा कि श्रीराम मंदिर सहित हिंदुत्व से जुड़े कार्य रुकने न पाए हिंदुओं को वैसी सरकार चुननी चाहिए। इसके लिए अलग-अलग वर्ग में बंटने के बजाय समस्त हिंदू एकजुट होकर मतदान करें। इस दौरान नागा अर्जुन दास, बाबा बृजेश दास, रामायणी सर्वेश शुक्ल, राजा वर्मा शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button