Latest

विमान हादसे में मृतकों को कांग्रेसियो ने दी श्रद्धांजलि

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। दुबई से केरल आ रही एयर इंडिया एक्सप्रेस बोइंग 737 विमान शुक्रवार शाम कोझिकोड के कारीपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट की हवाई पटटी पर फिसलकर करीब 30 फिट गहरी खाई में जा गिरा। इसके चलते विमान दो टुकड़ों में बट गया जिससे कमांडर पायलट और को-पायलट समेत 17 यात्रियों की मौत हो गई। हादसे में 122 यात्री घायल हैं, जिसमे 22 की हालत गम्भीर बनी हुई है। शनिवार की संध्या पर रोशनबाग स्थित मौलवी लियाकत अली पार्क के बाहर जुटे कांग्रेसियो ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए मृतकों को श्रद्धांजलि दी और घायल यात्रियों के जल्द स्वस्त होने की कामना की। कांग्रेस नेता हसीब अहमद ने विमान हादसे की उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की।
श्रद्धांजलि देने वालो में: हसीब अहमद, शकील अहमद, मो०हसीन, अब्दुल शकूर, सिराज अहमद, दीपचन्द्र शर्मा, इश्तेयाक अहमद, विजय श्रीवास्तव, रिंकू तिवारी, कैफ वारसी समेत अन्य लोग मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button