Latest

हाईकोर्ट प्रशासन ने उच्च न्यायालय सेवा संवर्ग के नौ अधिकारियों को पदोन्नत किया

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। हाईकोर्ट प्रशासन ने उच्च न्यायालय सेवा संवर्ग के नौ अधिकारियों को पदोन्नत किया है। प्रभारी महानिबंधक वत्सल श्रीवास्तव की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार प्रोन्नत अधिकारियों में संयुक्त निबंधक (लखनऊ) श्रीश कुमार को निबंधक, उप निबंधक क्षमा श्रीवास्तव व जग लाल को संयुक्त निबंधक, सहायक निबंधक राकेश कुमार श्रीवास्तव व प्रभात कुमार को उपनिबंधक, अनुभाग अधिकारी मीरा श्रीवास्तव व सुधीर कुमार सैनी (लखनऊ) को सहायक निबंधक और समीक्षा अधिकारी शशांक भूषण (लखनऊ) व धर्मेश राजन को अनुभाग अधिकारी बनाया गया है। उच्च न्यायालय कर्म अधिकारी संघ के महासचिव बृजेश कुमार शुक्ल, कमलेश कुमार सिंह, आलोक निरंजन, विजयानंद द्विवेदी, गवेंद्र सिंह, बृजेश यादव, पंकज कुशवाहा और कार्यकारिणी सदस्यों ने पदोन्नति प्राप्त अधिकारियों को बधाई देते हुए कार्यवाहक मुख्य न्यायमूर्ति संजय यादव, चयन समिति के चेयरमैन एवं संघ के अध्यक्ष न्यायमूर्ति सुनीत कुमार व न्यायमूर्ति सिद्धार्थ के प्रति आभार जताया है।

Related Articles

Back to top button