कोरोना गाइडलाइंस का उल्लंघन करने पर 152 लोग गिरफ्तार

( अनुराग शुक्ला )।प्रयागराज अनुराग दर्शन समाचार। पुलिस उपमहानिरीक्षक/एसएसपी सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी के निर्देश पर जिले भर में कोरोना के मद्देनजर पुलिस द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
433 वाहनों का चालान, एक सीज
शनिवार को पुलिस ने जिलेभर में कोरोना गाइडलाइन का उल्लंघन करने के मामले में धारा 188 आईपीसी के तहत 69 मुकदमे पंजीकृत कर कुल 152 लोगों को गिरफ्तार किया। जांच के दौरान पुलिस ने 433 वाहनों का चालान किया और एक वाहन को सीज किया। वाहनों के चालान से 14 हजार रुपए समन शुल्क वसूला गया। पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर मास्क न लगाने के कारण 492 लोगों का चालान कर अर्थदण्ड के रूप में दो लाख से अधिक रुपए जमा कराया।
कोरोना से बचने के लिए पुलिस द्वारा लोगों को जागरूक किए जाने का सिलसिला भी अनवरत चल रहा है। पुलिस पीए सिस्टम से लोगों से घरों में रहने और मास्क का प्रयोग करने की अपील कर रही है।


