अतीत

बरेली में ATM से निकलते रहे 500-500 के चूरन वाले नोट, VIDEO वायरल

इलाहाबाद। उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में कैश की किल्लत से लोगों को रहत मिली तो एटीएम से नकली नोटों के निकलने का खेल शुरू हो गया. जिले के एक एटीएम से चूरन के पैकेट में मिलने वाले नोट निकलने लगे. इन नोटों पर रिजर्व बैंक के बजाय मनोरंजन बैंक लिखा है.

बरेली के सुभाषनगर में यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम से जब एक-एक कर तीन लोगों के साथ ऐसे नोट आए तो सभी चौंक गए. अब बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि आखिर एटीएम में चूरन वाले नोट पहुंच कैसे? कैश भरने का काम एजेंसी के जरिए होता है. इससे पहले नोटों की कई स्तर पर चेकिंग भी होती है. फिर भी कौन ऐसा शख्स है जिसने पांच-पांच सौ के असली नोट हटाकर नकली नोटों को मशीन में भर दिया?

सुभाषनगर में खालसा स्कूल के पीछे यूनाइटेड बैंक का एटीएम लगा है. वहां कोई गार्ड नहीं रहता. रविवार शाम करीब पांच बजे सुभाषनगर के ईश्वरी भवन निवासी रिटायर्ड स्वास्थ्य कर्मचारी अशोक कुमार पाठक रुपये निकालने पहुंचे. एटीएम से साढ़े चार हजार रुपये निकाले. पांच-पांच सौ के नोट निकलने पर चेक किए तो देखा कि एक नोट पर चिल्ड्रन बैंक लिखा हुआ था. वह नकली था. आसपास के लोगों को वह नोट दिखाया तब पता चला कि उनसे पहले राजीव कालोनी निवासी प्रवीन उत्तम के दो नोट नकली निकले थे. उसी दौरान शांति विहार के इंद्र कुमार शुक्ला भी रुपये निकालने पहुंचे. उन्होंने एक हजार रुपये निकाले, जिसमें पांच सौ का एक नोट नकली था. इसकी सूचना मिलने पर लोगों की भीड़ लगने लगी. इसके बाद लोगों को सतर्क कर दिया गया.

 पीड़ितों ने टोल फ्री नंबर पर शिकायत की है. अब सोमवार को बैंक खुलने पर अफसरों से शिकायत करेंगे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button