
( अनुराग शुक्ला ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। हर्षित तिवारी के शतक (139 रन, 86 गेंद, 21 चौके, 3 छक्के) और कुनाल मिश्र की फिरकी गेंदबाजी (3-0-05-5) की बदौलत किशोरी लाल क्रिकेट क्लब ने दौलत हुसैन इंटर कॉलेज ग्रीन को 238 रन से हराकर प्राइड कप अंडर-12 क्रिकेट प्रतियोगिता में पूरे अंक अर्जित किये।
दौलत हुसैन कॉलेज मैदान पर बुधवार को खेले गये मैच में टॉस जीतकर किशोरी लाल क्रिकेट क्लब ने 25 ओवर में 5 विकेट पर 256 रन बनाये।
सलामी बल्लेबाज हर्षित तिवारी ने 139, शिवम गुप्ता ने 30 और फैज अहमद ने 29 रन बनाये। दौलत हुसैन के उबैद उल्ला, अहमर, समद एवं अर्श अजमल ने एक-एक विकेट लिया।
जवाब में दौलत हुसैन ग्रीन की टीम 6.1 ओवर में मात्र 18 रन पर सिमट गयी। कोई भी बल्लेबाज दो अंकों में नहीं पहुंच सका। किशोरी लाल क्लब के कुनाल मिश्र ने 05 रन देकर सर्वाधिक पांच विकेट लिये। हर्षित और कुनाल को संयुक्त रूप से मैन ऑफ दि मैच चुना गया।



