आनर कीलिंग के मामले में टूटी सरायइनायत पुलिस की कुम्भकर्णी नींद

(अनुराग शुक्ला) हनुमानगंज,प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। तीन दिन पहले सरायइनायत थाना क्षेत्र के मलखानपुर गाँव के हुये आनर कीलिंग के मामले को प्रमुखता से प्रकाशित करने पर पुलिस महकमे की कुम्भकर्णी नींद टूट गयी,खबर को संज्ञान में लेते हुये जिले के कप्तान ने थानाध्यक्ष सरायइनायत को फटकार भी लगायी।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने लगायी एस एच ओ को फटकार
बता दें कि सरायइनायत थाना क्षेत्र के मलखानपुर गाँव में तीन दिन पहले एक लड़की की हत्या घर वालो ने पडोस के युवक के साथ प्रेम हो जाने के कारण हुये आपसी मिलन के कारण कर दी मामले की जानकारी थाने की पुलिस को भी हुई किन्तु उसने कोई प्रभावी कार्यवाही नहीं की, तथा मामले में जब मीडिया के लोगों ने पुलिस से पूछताछ की तो पुलिस ने किसी तहरीर न आने के कारण मामले को ठण्डे बस्ते में डाल दिया दस तारीख को जब उक्त खबर प्रमुखता से प्रकाशित हुई तो विभाग की कुम्भकर्णी नींद टूट गयी थाने में तैनात एक दरोगा ने नाम न छापने के शर्त पर बताया कि जिले के कप्तान ने थानाध्यक्ष सरायइनायत राजेश उपाध्याय को इस घटना को नजरअंदाज करने के लिए बुला लिया है,कही लापरवाही भारी न पड़ जाये. कप्तान की फटकार पर थाने की पुलिस सक्रिय हो गयी तथा लड़की के पिता को थाने उठा लायी है और लड़की के भाई और लड़के के परिवार वालों की खोजबीन जारी है बहरहाल थाने की पुलिस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं बता रही है


