Latest
छः की मौत, 286 मिले संक्रमित, लगातार घट रही संक्रमितों की संख्या

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। जिले में लगातार कोरोना संक्रमितों की संख्या घट रही है। सोमवार को 286 लोग कोरोना संक्रमित पाये गये। 24 घंटे में छः लोगों की इस वैश्विक महामारी के कारण मौत हो गयी। जिले में अलग-अलग स्थानों पर कुल 10703 लोगों की कोरोना जाँच की गई। 956 लोगों ने कोरोना को मात दी। 52 लोग अलग-अलग अस्पतालों से डिस्चार्ज होकर घर लौटे और 913 लोगों का होम आइसोलेशन पूरा हुआ। जिले में अब तक कुल 61856 कोरोना मरीजों का होम आइसोलेशन पूरा हो चुका है। उल्लेखनीय कि कई दिनों बाद पिछले कुछ दिन से कोरोना को लेकर जिले में राहतभरी खबर आ रही है। सोमवार को भी संक्रमितों की संख्या में कमी आयी। मरने वालों की रफ्तार पर भी ब्रेक लगा है।



