Latest
छः की मौत, 202 मिले संक्रमित
लगातार घट रही संक्रमितों की संख्या
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। जिले में लगातार कोरोना संक्रमितों की संख्या घट रही है। मंगलवार को 202 लोग कोरोना संक्रमित पाये गये। 24 घंटे में छः लोगों की इस वैश्विक महामारी के कारण मौत हो गयी। जिले में अलग-अलग स्थानों पर कुल 11104 लोगों की कोरोना जाँच की गई। 718 लोगों ने कोरोना को मात दी। 55 लोग अलग-अलग अस्पतालों से डिस्चार्ज होकर घर लौटे और 663 लोगों का होम आइसोलेशन पूरा हुआ। जिले में अब तक कुल 62519 कोरोना मरीजों का होम आइसोलेशन पूरा हो चुका है। उल्लेखनीय कि कई दिनों बाद पिछले कुछ दिन से कोरोना को लेकर जिले में राहतभरी खबर आ रही है। मंगलवार को भी संक्रमितों की संख्या में कमी आयी। मरने वालों की रफ्तार पर भी ब्रेक लगा है।



